बाग़ी बादशाह ट्रम्प : वही क़ातिल वही मुंसिफ़ अदालत उसकी वो शाहिद…
पूरी दुनिया के शासक आज की तारीख में राज्येतर गिरोहों के सहारे अपना राज कायम किए हुए हैं ताकि वे सुविधाजनक ढंग से अपनी कार्रवाइयों से इनकार कर सकें, लेकिन एक ऐसा शख्स है जो अपने गिरोहों से दूरी नहीं कायम रखता- ट्रम्प! अमेरिका का राष्ट्रपति कानून का रखवाला है लेकिन कानून तोड़ने वाले गिरोहों का सबसे बड़ा सरगना भी; वह सरकार है लेकिन सरकार से निजी हर्जाने की मांग कर रहा मुकदमे में खड़ा वादी भी है। प्रोजेक्ट सिंडिकेट के सौजन्य से ट्रम्प पर ज़ीज़ेक की टिप्पणी