AI

Existential threat of AI

अगले दो से तीन साल में AI समूचे मीडिया को निगल जाएगा, मनुष्य को विस्थापित कर देगा!

by

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान विद्याथिर्यों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समझदारी भरे उपयोग का आग्रह करते हुए कहा है कि वे उस पर निर्भर न हों, बल्कि केवल दिशानिर्देश के लिए सहयोग लें। यह बात सुनने में जितनी अच्‍छी लगती है, उतनी ही सदिच्‍छा भरी है। AI जितनी तेजी से मानवीय उद्यमों की जगह छेकता जा रहा है, आने वाले दो से तीन साल में तकरीबन समूचे पारंपरिक मीडिया में वह मनुष्‍य की भूमिका का खत्‍म कर देगा। प्रोजेक्‍ट सिंडिकेट के AI संपादक चार्ल्‍स फर्गुसन ने AI कंपनियों के प्रमुखों से इस विषय में बात कर के एक चेतावनी भरा लेख लिखा है, जिसे पढ़ा जाना चाहिए

Time Cover, Dec 29, 2025

TIME का वार्षिकांक कवर: गरमाती धरती और AI की ख़ब्‍त के बीच हवा में फिर भोज

by

प्रसिद्ध समाचार पत्रिका टाइम ने महामंदी के दौर की 1932 की एक तस्‍वीर को चेहरे बदलकर 2025 का अपना अंतिम कवर बनाया है। बेचेहरा मजदूरों की जगह उसने दुनिया में AI के सरताज कारोबारियों को चिपका कर सामूहिक रूप से ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भयंकर तेजी, लगातार गरमाती और मनुष्‍ता के लिए खतरा पैदा करती धरती, तथा संस्‍थागत व नैतिक मानदंडों के साथ बेमेल होते प्रौद्योगिकीय ढांचे पर साल के अंत में अंतरा हालदर की जरूरी टिप्‍पणी, प्रोजेक्‍ट सिंडिकेट के सौजन्‍य से

NATO and AI

NATO@75 : धारणा के प्रचार-युद्ध में सरकारों, कॉर्पोरेट और CSO का नया मोर्चा

by

एक बार फिर पश्चिम में लोकतंत्र की दुहाई दी जाएगी और लोगों की आजादी को बचाने के नाम पर दुनिया भर में सैन्‍य गठजोड़ किए जाएंगे। फर्क बस इतना है कि अबकी मुद्दा ज्‍यादा महीन है- डिजिटल तकनीक और एआइ के रास्‍ते सूचना और ज्ञान के उत्‍पादन का। मंगलवार से शुरू हो रहा नाटो का शिखर सम्‍मेलन जनता की धारणा और भावना को नियंत्रित करने, उसकी निगरानी करने और उसे अनुकूलित करने के नए युद्ध का औपचारिक सूत्रपात कर सकता है। अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के चीफ ऑफ स्‍टाफ रह चुके इली बैरक्‍तारी खुद पूरी योजना बता रहे हैं। प्रोजेक्‍ट सिंडिकेट के सौजन्‍य से

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के राजकाज के पांच वैश्विक सिद्धांत: AI पर UN की अंतरिम रिपोर्ट

by

तेलंगाना में कल्‍याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्‍तेमाल के कारण दस लाख से ज्‍यादा लोग यानी हजारों परिवार भोजन से वंचित रह गए और करीब डेढ़ लाख नए आवेदन खारिज कर दिए गए। सरकारों के राजकाज में AI के प्रयोग का जोखिम अब साफ दिखने लगा है। ऐसे में संयुक्‍त राष्‍ट्र की एक उच्‍चाधिकार प्राप्‍त समिति ने पिछले महीने AI के वैश्विक राजकाज के पांच सिद्धांत अपनी अंतरिम रिपोर्ट में सामने रखे हैं। प्रोजेक्‍ट सिंडिकेट के विशेष सहयोग से इयान ब्रेमर और अन्‍य की रिपोर्ट