फिदेल के साथ भी, फिदेल के बाद भी: मानवता के इतिहास की सबसे लंबी जंग
byकभी-कभार कोई घटना समय के साथ परिघटना बन जाती है और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में ही किंवदंती का रूप ले लेती है। क्यूबा की समाजवादी क्रांति इक्कीसवीं सदी की ऐसी ही एक घटना है। सात दशक होने को आए, आज भी यह छोटा-सा द्वीपीय राष्ट्र महाबली अमेरिका के खिलाफ खुद को बचाने की जंग लड़ रहा है। जाहिर है, क्यूबा की बात फिदेल कास्त्रो के बिना नहीं हो सकती, 2026 जिनकी जन्मशती सहित दसवीं पुण्यतिथि का वर्ष भी है। कास्त्रो की इंकलाबी राजनीति को यहां जिस एक चीज ने अब तक बचाए रखा है, वह क्यूबा का जनवादी सिनेमा है। इस सिनेमा में इंसानी इतिहास की सबसे लंबी जंग के पन्ने दर्ज हैं। क्यूबा के सिनेमा के बहाने कास्त्रो की राजनीतिक-सांस्कृतिक दृष्टि को खंगालती विद्यार्थी चटर्जी की कलम